आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में महज 134 रनों पर ढेर कर दिया। अश्विन ने 23.5 ओवरों में 43 रन देक 5 विकेट अपने नाम किए। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार 5 विकेट लेना का कारनामा किया। वहीं, घरेलू सरजमीं पर भारतीय स्पिनर का ये 45 टेस्ट मैचों में 23वां जबकि एशियाई धरती पर 27वां 5 विकेट हॉल है।
यही नहीं, अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 200 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शिकार किया है।
IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video
गौरतलब है कि भारत ने चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 329 रन बनाए थे जिसमें सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने 161 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड को 134 रनों पर ढेर करने के बाद भारत के पास 199 रनों की बढ़त हो गई है।
Latest Cricket News