रवि शास्त्री कोचिंग के बाद करेंगे कमेंट्री बॉक्स में वापसी, खुद कही ये बात
भारत के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिये कि वह फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी कर सकते हैं। भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से पहले 59 वर्षीय शास्त्री ने कमेंटेटर के रूप में अपनी विशेष जगह बनायी थी।
