1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा मैच

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 03:14 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल इससे पहले सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला था जिसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था।   

India vs Pakistan Clash Record T20 World Cup 2021 Most Viewed T20I Match Says Broadcaster- India TV Hindi
India vs Pakistan Clash Record T20 World Cup 2021 Most Viewed T20I Match Says Broadcaster Image Source : AP

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टी20 विश्व कप में खेले गए मुकाबले को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बना। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है। स्टार इंडिया की प्रेस रिलीज के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालीफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी। 

10 नवंबर को जयपुर पहुंचेगी टीम इंडिया, साथ होंगे नए मुख्य कोच और T20I कप्तान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल इससे पहले सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला था जिसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था। 

भले ही आप ब्रैडमैन हों, बायो बबल का असर जरूर पड़ेगा: रवि शास्त्री

प्रेस रिलीज के अनुसार,‘‘16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ 24 अक्टूबर को हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसने भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2016 आईसीसी विश्व टी20 सेमीफाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत और पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में दो साल बाद आमने सामने थी।’’ 

T20 World Cup 2021 के 10 लम्हें जो फैंस को हमेशा रहेंगे याद

भारत और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ की थी जिसमें बाबर आजम की टीम ने विराट कोहली की टीम को 10 विकेट से हराया था। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि भारत ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल