केरलम में बुधवार को कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेगी। कांग्रेस के केरलम के पूर्व अध्यक्षों और अन्य नेताओं के साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ए.के. एंटनी के साथ भी सीएम के नाम को लेकर राय शुमारी करेंगे।
सीएम रेस में के.सी. वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे
केरलम में मुख्यमंत्री पद के रेस में तीन चेहरे हैं। इसमें के.सी. वेणुगोपाल रेस में सबसे आगे हैं। अगर कल सीएम के नाम का ऐलान हो जाता है तो 14 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
ये नेता राहुल गांधी से कर रहे मुलाकात
बुधवार को जो नेता 10 जनपथ पर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उनमें केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 3 कार्यकारी अध्यक्ष, एपी अनिल कुमार, शफ़ी परम्बिल और पीसी विष्णुनंद का नाम शामिल है।
इन नेताओं के साथ भी होगी आलाकमान की बैठक
साथ ही केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्ष जो 10 जनपथ पर बैठक में शामिल होंगे। इसमें एमएम हसन, के मुरलीधरन, वी एम सुधीरन, के सुधाकर्ण, मुल्लापाली रामचन्द्रन का नाम शामिल है। सबसे सीनियर नेता केरल अनुशासन समिति के प्रभारी टी राधाकृष्णन अध्यक्ष का भी नाम शामिल है।
केरलम में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें
बता दें कि केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बड़ी जीत हासिल की है। UDF ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अकेले कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं हैं।
मुस्लिम लीग को मिली 22 सीटें
इसके साथ ही यूडीएफ गठबंधन में 22 सीटें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने जीती हैं। इसके अलावा केरला कांग्रेस को 8 सीटें, निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटें, Revolutionary Socialist Party (RSP) को 3 सीटें, CMP को 1 और RMPI को 1 सीट मिली हैं।
ये भी पढ़ें: