Mithun Rashifal 13 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन फायदेमंद रहेगा। आज इन्हें धन की प्राप्ति हो सकती है। आज मिथुन राशि वालों को ग्रह-नक्षत्रों का भी साथ मिलेगा। उनके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए 13 मई का दिन कैसा रहेगा और उनके लिए शुभ अंक, रंग क्या रहेगा।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर विरोधी आपकी शिकायत कर सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुए धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बस आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
करियर के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद होने की संभावना है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आईटी, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन लभादायक रहेगा। घर-परिवार में आज सुख, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मिथुन राशि के जातक आज पर्याप्त नींद लें और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
13 May Makar Rashifal: बुधवार मकर राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मिल सकती है गुड न्यूज!