1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 13 May Makar Rashifal: बुधवार मकर राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मिल सकती है गुड न्यूज!

13 May Makar Rashifal: बुधवार मकर राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मिल सकती है गुड न्यूज!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : May 12, 2026 02:58 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:58 pm IST

Makar Rashifal 13 May 2026: मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास साबित होने वाला है। इस राशि वालों को कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। हो सकता है आपको कोई नया काम मिल जाए।

makar rashifal- India TV Hindi
मकर राशि वालों के लिए शानदार रहेगा बुधवार Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 13 May 2026: मकर शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। हर कीमत पर सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। खास बात ये है कि मकर वालों के लिए 13 मई का दिन बेहद शानदार साबित होने वाला है। आपको इस दिन कुछ न कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहने वाला है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं 13 मई का मकर राशिफल।

मकर राशिफल 13 मई 2026

  1. बुधवार का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है।
  2. आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं। यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है।
  3. ऑफिस में आपको एक नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी।
  4. शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।
  5. आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।
  6. आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं।
  7. इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर राशि शुभ रंग और अंक

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 3 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

प्लूटो का नक्षत्र परिवर्तन: बदल जाएगी इन 4 राशियों की तकदीर, अचानक मिलेगा अटका हुआ पैसा!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।