7 साल के बैन के बाद इस टी20 टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे एस श्रीसंत
7 साल के बैन के बाद इस टी20 टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे एस श्रीसंत
Bhasha
Published : Dec 30, 2020 04:50 pm IST, Updated : Dec 30, 2020 04:50 pm IST
प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने दस जनवरी से मुंबई में शुरू हो रहे मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये उन्हें टीम में रखा है। श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हो गया था।
Image Source : VIDEOGRAB - TWITTER/@SREESANTH36S Sreesanth to play in this T20 tournament after 7 years ban
भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को अगले महीने शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये केरल की टीम में शामिल किया गया है। मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था।
प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने दस जनवरी से मुंबई में शुरू हो रहे मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये उन्हें टीम में रखा है। श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हो गया था।
इससे पहले इस महीने की शुरूआत में उन्हें अलपुझा में टी20 टूर्नामेंट खेलना था जो कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया । संजू सैमसन केरल की टीम के कप्तान होंगे जबकि सचिन बेबी उपकप्तान रहेंगे।
वीडियो को पोस्ट करते हुए श्रीसंत ने लिखा "एक टूटे हुए आदमी की तुलना में कुछ भी मजबूत नहीं है, जिसने खुद को फिर से बनाया है .." सभी के समर्थन और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।