1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Covid-19 : पत्नी का इलाज कराने कोलकाता नहीं जा पा रहे हैं शाहबाज़ नदीम

Covid-19 : पत्नी का इलाज कराने कोलकाता नहीं जा पा रहे हैं शाहबाज़ नदीम

कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते नदीम धनबाद में अपने ससुराल से यहां नहीं लौट सके। उनका एक साल का बेटा भी है।

Shahbaz Nadeem- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Shahbaz Nadeem

कोलकाता|| कोलकाता में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने अपनी बीमार पत्नी के उपचार के लिये यहां अपने घर लौटने की योजना रद्द कर दी। उनकी पत्नी समन अख्तर लिवर संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं और उनका कोलकाता में उपचार चल रहा है।

ऐसे में कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते नदीम धनबाद में अपने ससुराल से यहां नहीं लौट सके। उनका एक साल का बेटा भी है।

तीस साल के नदीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘हाल में कोलकाता में काफी मामले बढ़े हैं और ज्यादातर क्षेत्र ‘रेड जोन’ में हैं। मुझे लगता है कि हम यहां (धनबाद में) सुरक्षित हैं। हम कोलकाता में डाक्टरों के संपर्क में हैं और दवाईयां ले रहे हैं। वह अब ठीक है। ’’

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी के बारे में कोई खबर नहीं

बता दें कि नदीम ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले साल खेली गई तीन मैचों की टेस्खेट सीरीज के अंतिम मैच में डेब्लीयू किया था।  जो कि उनके घरेलू शहर रांची में खेला गया था। इस मैच में नदीम ने दोनों पारियों को मिलकर 4 विकेट लिए थे।  जिसके बाद से नदीम को अभी तक दोबारा टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। 

Latest Cricket News