1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी के बारे में कोई खबर नहीं

रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी के बारे में कोई खबर नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 02:35 pm IST

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने कहा कि उन्हें धोनी के बारे में कोई खबर नहीं है।

Rohit Sharma's big statement, said no news about Dhoni after World Cup 2019 - India TV Hindi
Rohit Sharma's big statement, said no news about Dhoni after World Cup 2019  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ नहीं सुना है और उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिये भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। 

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने कहा कि उन्हें धोनी के बारे में कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। हमने उनके बारे में कोई खबर नहीं सुनी है। विश्व कप का आखिरी मैच जुलाई में था। तब से लेकर अब तक हमने कुछ नहीं सुना है। मुझे कुछ पता नहीं है।’’ 

रोहित ने कहा कि अगर कोई धोनी के बारे में जानना चाहता है तो उन्हें उनके साथ निजी संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘जब धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो उनसे संपर्क करना मुश्किल होता है। वह अंडरग्राउंड हो जाते हैं। जो भी उनके बारे में जानना चाहता है तो आप सीधे उनके पास जा सकते हैं। आप जानते हैं कि वह रांची में रहते हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - Coronavirus : कोहली, डिविलियर्स क्रिकेट के सामानों की नीलामी कर राहत कोष जुटाएंगे

रोहित ने कहा,‘‘आप अभी नहीं जा सकते लेकिन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार, बाइक या उड़ान लेकर उनके पास जाना और उनसे पूछना,आपकी क्या योजना है। आप खेलोगे या नहीं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल