1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 05, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 09:45 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा?

Vaibhav Sooryvanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा। वैभव ने अभी तक 8 T20I मैच खेले हैं और ये सभी मुकाबले उन्होंने विदेशी पिच पर खेले हैं। 15 साल के वैभव को अभी तक भारत में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बीच टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव के खेलने पर एक बड़ा बयान दिया है।

मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से लखनऊ में प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले T20 इंटरनेशनल मैच से पहले टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों को लेकर बात की। उन्होंने खास तौर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका तुरंत न मिले, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम, बस और होटल में समय बिताना उनके क्रिकेट करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

ओपनिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 मैच में भारत की सलामी जोड़ी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस बात की पूरी संभावना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे, जिससे वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है। कोच मोर्कल ने प्लेइंग XI को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर फैसला मैच से पहले ही लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि एशियन गेम्स के बाद लगातार यात्रा करने की वजह से खिलाड़ियों की थकान और रिकवरी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

प्रिंस यादव और मयंक यादव को देखने के लिए उत्सुक हैं मोर्केल

मोर्कल ने टीम के मुख्य लक्ष्यों पर बात करते हुए कहा कि भारत का ध्यान मैच जीतने के साथ-साथ एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने पर है। उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव की लय में वापसी की सराहना की और उन्हें बड़ा मैच-विनर बताया। इसके अलावा, चोट से उबरकर वापसी कर रहे मयंक यादव और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को एक्शन में देखने के लिए कोच काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि ये सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है जो कुछ समय से टीम से बाहर थे और वापस आ रहे हैं। मयंक यादव चोट से वापस आए हैं इसलिए जब उन्हें मौका मिलेगा तो मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs WI पहला T20I मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, समझ लीजिए पूरा तरीका

सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी, साहिबजादा फरहान बने नए T20 कप्तान, बाबर-शाहीन भी ड्रॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।