SL vs ENG : श्रीलंका में रिवर्स स्विंग के बूते सफलता हासिल करना चाहेंगे जेम्स एंडरसन
SL vs ENG : श्रीलंका में रिवर्स स्विंग के बूते सफलता हासिल करना चाहेंगे जेम्स एंडरसन
IANS
Published : Jan 05, 2021 06:51 pm IST, Updated : Jan 05, 2021 06:51 pm IST
इंग्लैंड और श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट खेलनी है, जिसकी शुरुआत गॉल में 14 जनवरी से होगी। दूसरा टेस्ट भी यहीं खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लिश टीम भारत दौरा करेगी।
Image Source : GETTY IMAGESSL vs ENG: James Anderson would like to achieve success due to reverse swing in Sri Lanka
कोलम्बो। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं और उन्हें आशा है कि दो मैचों की सीरीज के दौरान रिवर्स स्विंग उनके लिए काफी कारगर साबित होगी। एंडरसन ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में सिर्फ 12 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड और श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट खेलनी है, जिसकी शुरुआत गॉल में 14 जनवरी से होगी। दूसरा टेस्ट भी यहीं खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लिश टीम भारत दौरा करेगी।
एंडरसन ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "श्रीलंका में मैंने देखा है कि स्पिनरों ने हमेशा कमाल किया है। यहां की विकेट स्पिनरों को मदद करती है लेकिन इस बार हमारे पास अच्छा पेस अटैक है और मैं खासतौर पर यहां मिलने वाली रिवर्स स्विंग की मदद से अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहूंगा।"
एंडरसन 600 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले पेस बॉलर हैं। अब वह भारत के अनिल कुम्बले से 20 विकेट दूर रह गए हैं। कुम्बले का रिकार्ड तोड़ते ही वह श्रीलंका के मुथैयार मुरलीधरन और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न के बाद टेस्ट इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।