अपनी कोचिंग में टीम को चैंपियन बनाने वाले टॉम मूडी को सनराइजर्स हैदराबाद ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अपनी कोचिंग में टीम को चैंपियन बनाने वाले टॉम मूडी को सनराइजर्स हैदराबाद ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bhasha
Published : Dec 15, 2020 08:26 pm IST, Updated : Dec 15, 2020 08:26 pm IST
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘टॉम मूडी को सनराइजर्स हैदराबाद का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।’’
Image Source : TWITTER/SUNRISERS HYDERABADSunrisers Hyderabad appoint Tom Moody as director of cricket
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया। यह 55 वर्षीय आस्ट्रेलियाई 2019 के सत्र तक सात साल सनराइजर्स से जुड़ा रहा।
इस बीच 2016 में उनकी टीम ने आईपीएल खिताब भी जीता था। पिछले साल जुलाई में उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।