दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में कर्नाटक और पंजाब के बीच होगा टी20 ट्राफी का पहला क्वार्टर फाइनल
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में कर्नाटक और पंजाब के बीच होगा टी20 ट्राफी का पहला क्वार्टर फाइनल
IANS
Published : Jan 22, 2021 01:06 pm IST, Updated : Jan 22, 2021 01:06 pm IST
27 जनवरी को हरियाणा और बड़ौदा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। राजस्थान और बिहार इसी दिन चौथे क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी।
Image Source : TWITTER- @BCCISardar Patel Stadium
नई दिल्ली| सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल 26 जनवरी को कर्नाटक और पंजाब के बीच खेला जाएगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल इसी दिन तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
27 जनवरी को हरियाणा और बड़ौदा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। राजस्थान और बिहार इसी दिन चौथे क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी।
29 जनवरी को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में दूसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल की विजेता भिडेंगी। 29 जनवरी को ही दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा जिसमें पहले और तीसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता भिड़ेंगी।