सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल ने गुजरात को 26 रन से हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल ने गुजरात को 26 रन से हराया
IANS
Published : Jan 14, 2021 08:18 pm IST, Updated : Jan 14, 2021 08:18 pm IST
हिमाचल प्रदेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। गुजरात को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है और टीम आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
Image Source : GETTY IMAGESSyed Mushtaq Ali Trophy: Himachal defeated Gujarat by 26 runs
वडोदरा। हिमाचल प्रदेश ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर गुरुवार को यहां मोती बाग स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में गुजरात को 26 रन से हरा दिया।
हिमाचल प्रदेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। गुजरात को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है और टीम आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 141 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कप्तान ऋषी धवन ने 43, चोपड़ा ने 35 और दिगविजय ने नाबाद 35 रन बनाए।
गुजरात के लिए रूश कलारिया, चिंतन राजा, नागवासवाला और कप्तान अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।
गुजरात की टीम 142 रनों के लक्ष्य के आगे 19.4 ओवर में 115 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए पीयूष चावला ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा चिराग गांधी ने 20 रन बनाए।
हिमाचल प्रदेश की ओर से वैभव अरोड़ा ने तीन और कप्तान ऋषी धवन तथा पंकज जयसवाल ने दो-दो जबकि मयंक डागर को एक विकेट मिला।