1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : केरला के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी ईस्ट बंगाल

ISL-7 : केरला के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी ईस्ट बंगाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2021 06:44 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 06:44 pm IST

 ईस्ट बंगाल शुक्रवार को केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग मैच में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

ISL-7 : केरला के खिलाफ जीत...- India TV Hindi
ISL-7 : केरला के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी ईस्ट बंगाल Image Source : TWITTER/KERALA BLASTERS FC

वास्को। एससी ईस्ट बंगाल को लगातार हार के बाद पिछले पांच मैचों में शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है और अब टीम शुक्रवार को यहां केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग मैच में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी। दिसंबर में दोनों टीमों की भिड़ंत के बाद काफी कुछ बदल गया है।

ईस्ट बंगाल और केरला ब्लास्टर्स के बीच वह मैच 1-1 से ड्रा रहा था। कोच रॉबी फाउलर की टीम को पिछले पांच मैचों में हार नहीं मिली है बल्कि दो मैचों में उसने जीत हासिल की है। तालिका में नौंवे स्थान पर होने के बावजूद वे प्लेऑफ स्थान से केवल पांच अंक दूर हैं।

टीम अपनी इस लय को बरकरार रखने के लिये प्रतिबद्ध है लेकिन वह जानती है कि ब्लास्टर्स को कम करके आंकना भूल होगी। फाउलर ने कहा, ‘‘हमारी टीम अब आत्मविश्वास से भरी है लेकिन हमें लगातार सुधार जारी रखने होंगे। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल