सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने लगाए 17 छक्के, 51 गेंदों पर खेली 146 रन की तूफानी पारी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने लगाए 17 छक्के, 51 गेंदों पर खेली 146 रन की तूफानी पारी
Bhasha
Published : Jan 13, 2021 09:12 pm IST, Updated : Jan 13, 2021 09:12 pm IST
मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। बिष्ट ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान छह चौके और 17 छक्के उड़ाए।
Image Source : FACEBOOK/PUNEETBISHTSyed Mushtaq Ali Trophy puneet bisht hit 17 sixes, played a blistering 146 runs off 51 balls
चेन्नई। कप्तान पुनीत बिष्ट की 51 गेंदों पर खेली गई 146 रन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर मेघालय ने बुधवार को यहां गुरु नानक कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम को 130 रनों से करारी शिकस्त दी।
मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। बिष्ट ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान छह चौके और 17 छक्के उड़ाए। उनके अलावा योगेश तिवारी के 53 रन बनाए।
मिजोरम की टीम इसके जबाव में 20 ओवर में नौ विकेट पर 100 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान केबी पवन ने सर्वाधिक 33 और प्रतीक देसाई ने 27 रनों की पारी खेली।
मेघालय की ओर से आदित्य सिंघानिया ने चार और आकाश चौधरी ने दो विकेट लिए।