1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंकिता रैना ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी

अंकिता रैना ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2021 08:51 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 08:53 pm IST

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6-2, 3-6, 6-1 से मात दी।

Ankita Raina lost in the last round of Australian Open qualifier- India TV Hindi
Ankita Raina lost in the last round of Australian Open qualifier Image Source : TWITTER/@ANKITA_CHAMP

मेलबर्न। अंकिता रैना का ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया जब वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से हार गयी। 

ये भी पढ़ें - Thailand Open : किदांबी श्रीकांत के बाद सायना नेहवाल ने पहले दौर में मारी बाजी

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6-2, 3-6, 6-1 से मात दी। 

अंकिता अपनी पहली सर्विस पर अंक नहीं बना पायी जिसका उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। अंकिता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम दोनों ने अच्छी टेनिस खेली। पहले सेट में उच्चस्तर का खेल हुआ। वह अच्छी सर्विस कर रही थी और अपनी सर्विस पर अंक बना रही थी। ’’ 

ये भी पढ़ें - ISL-7 : फातोर्दा में गोवा और जमशेदपुर के बीच होगी कड़ी टक्कर

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे सेट में मैं उसकी सर्विस को अच्छी तरह से समझने लगी और मैंने जवाबी रिटर्न किये जिसका मुझे फायदा मिला। उसने तीसरे सेट में शुरू से ही अच्छी सर्विस करके 3-0 से बढ़त बनायी। उसके स्ट्रोक और सर्विस तेज थे। मैंने हालांकि आखिर तक हार नहीं मानी और मुझे इस पर गर्व है। ’’ 

अंकिता का ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने का यह छठा प्रयास था। अब सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें सिर्फ सुमित नागल पर टिकी है। उन्हें पुरूष एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है। 

ये भी पढ़ें - Thailand Open : डॉक्टरों ने खून निकलने के बाद तुरंत श्रीकांत को देखा : बीडब्ल्यूएफ

रामकुमार रामनाथन पुरूष एकल क्वालीफायर के पहले दौर में हार गए जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल