1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Thailand Open : डॉक्टरों ने खून निकलने के बाद तुरंत श्रीकांत को देखा : बीडब्ल्यूएफ

Thailand Open : डॉक्टरों ने खून निकलने के बाद तुरंत श्रीकांत को देखा : बीडब्ल्यूएफ

 Reported By: IANS
 Published : Jan 13, 2021 07:35 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 07:39 pm IST

थाईलैंड ओपन में गठित की गई कोविड-19 डॉक्टरों की टीम ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की नाक में खून निकलने के बाद तुरंत उनकी जांच की।

Doctors immediately see Kidambi Srikanth after bleeding: BWF - India TV Hindi
Doctors immediately see Kidambi Srikanth after bleeding: BWF  Image Source : GETTY IMAGES

बैंकॉक। थाईलैंड ओपन में गठित की गई कोविड-19 डॉक्टरों की टीम ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की नाक में खून निकलने के बाद तुरंत उनकी जांच की। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बीडब्ल्यूएफ ने कहा, "मंगलवार को खिलाड़ी ने बताया कि अनिवार्य पीसीआर टेस्ट के बाद उनकी नाक में से खून बह रहा है। होटल में मौजूद कोविड-19 टेस्टिंग टीम ने तुरंत श्रीकांत की जांच की।"

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : खिलाड़ियों की चोट के पीछे आईपीएल को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं, बेबुनियाद है लैंगर के इल्जाम

बीडब्ल्यूएफ ने अपने बयान में थाईलैंड बैडमिंटन संघ (बीएटी) का भी बयान शामिल किया है।

बीएटी ने लिखा, "इससे पहले खिलाड़ी का तीन बार टेस्ट किया गया। हो सकता है कि मंगलवार को हालिया टेस्ट से कुछ परेशानी हुई हो। मंगलवार को टेस्ट किया गया, तो खिलाड़ी के चिंतित व्यवहार से हो सकता है कि डंडी नाक में कहीं लग गई हो, जिसके कारण खून निकलने लगा हो।"

बीएटी ने कहा कि जिस शख्स ने टेस्ट किया उसने खून निकलना नहीं देखा और श्रीकांत की तरफ से भी शिकायत नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉल टीम में छेत्री, आशालता को मिली जगह

बीएटी ने कहा, "तीन-पांच मिनट के बाद, भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी ने बताया कि श्रीकांत की नाक में से खून निकल रहा है। इस बारे में अभी पता नहीं चला है कि खिलाड़ी की नाक में चोट लगी या टिशू स्टिक कहीं चुभ गई, जिस कारण खून निकल रहा हो।"

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, "बीडब्ल्यूएफ बीएटी और थाईलैंड स्वास्थ अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल दिया जा सके।"

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : चोटों की समस्याओं से घिरी भारतीय टीम ने ब्रिसबेन में शुरू किया अभ्यास

श्रीकांत ने मंगलवार को एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उनकी नाक में से खून निकल रहा था और टिशू पेपर में खून दिखाई दे रहा था।

श्रीकांत ने फोटो के साथ लिखा था, "हम मैच के लिए अपनी देखभाल करते हैं लेकिन हम यहां इसके लिए नहीं आए। मैंने यहां आने के बाद चार टेस्ट दिए हैं और मैं यह नहीं कह सकता कि एक भी टेस्ट आरामदायक रहा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल