1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉल टीम में छेत्री, आशालता को मिली जगह

दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉल टीम में छेत्री, आशालता को मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 13, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 06:29 pm IST

प्रशंसकों द्वारा चुनी गई दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री और आशालता देवी क्रमश : पुरुष और महिला टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। 

Sunil Chhetri, Ashalata got place in the best Indian football team of the decade- India TV Hindi
Sunil Chhetri, Ashalata got place in the best Indian football team of the decade Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली। प्रशंसकों द्वारा चुनी गई दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री और आशालता देवी क्रमश : पुरुष और महिला टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने खातिर प्रशंसकों के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू की थी और इसकी समय-सीमा 31 दिसंबर रखी गई थी।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : चोटों की समस्याओं से घिरी भारतीय टीम ने ब्रिसबेन में शुरू किया अभ्यास

एआईएफएफ ने कहा कि दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने के लिए प्रशंसकों ने वोटिंग के माध्यम से 29 में से उन खिलाड़ियों को चुना है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षो से सीनियर स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम : गुरप्रीत सिंह संधू, सुभाशीष बोस, संदेश झिंगम, अनस इडथोडिका, प्रीतम कोटाल, हलीचरण नारजारे, अनिरुद्ध थापा, रोलिन बोरगे, उदांता सिंह, सुनील छेत्री, जेजे लालपेखलुआ।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : गाबा टेस्ट से पहले बोले नाथन लायन, 'कौन जानता है कि मैं मैच के पांचवें दिन अपनी रहस्यमी गेंद फेंक दूं'

दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला फुटबॉल टीम : अदिति चौहान, रोजा देवी, आशालता देवी, स्वीटी देवी, डालिमा छिब्बर, रंजना चानू, बेम्बेम देवी, रतनबाला देवी, डांगमेई ग्रेस, बाला देवी, अंजू तमांग।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल