जब भी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स का जिक्र होता है सईद जाफरी का नाम भी जरूर लिया जाता है। सईद जाफरी ने अपने करियर में यूं तो कभी लीड रोल नहीं किए, लेकिन सपोर्टिंग किरदारों के जरिए ही एक्टिंग की दुनिया में ऐसी धाक जमाई कि स्टारडम के मामले में लीड एक्टर्स को जबरदस्त टक्कर दी। सईद जाफरी भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर थे, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ कई विदेशी फिल्मों में काम किया। आज सईद जाफरी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने अभिनय के जरिए वह अभी भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सईद जाफरी और उनके अभिनय कौशल से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप उनकी बेटी सकीना जाफरी के बारे में जानते हैं, जो बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपने नाम की धाक जमाए हुए हैं।
हॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं सकीना जाफरी
सईद जाफरी ने 1969 में फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे और 2000 के दशक तक एक्टिंग जगत में एक्टिव रहे। सईद जाफरी ने फिल्मों में अपना सफर शुरू करने से पहले ही मधुर जाफरी से शादी कर ली थी, जो खुद एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। दोनों ने 1958 में शादी की थी, इस शादी से दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम दोनों ने सकीना रखा। लेकिन, सईद और मधुर लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 8 साल में ही दोनों अलग हो गए। सईद जाफरी से तलाक के बाद मधुर ने अमेरिकी वायलिनिस्ट सैनफोर्ड एलन से शादी कर ली और फिर बेटी सकीना को लेकर सैनफोर्ड के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं।
सकीना ने हॉलीवुड में बनाई पहचान
अपनी मां मधुर के साथ अमेरिका शिफ्ट होने के बाद सकीना ने यहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की और फिर अपने पिता की ही तरह एक्टिंग की दुनिया की तरफ बढ़ चलीं। मगर सकीना ने बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड में अपने लिए राह बनाई। आज के समय में सकीना हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई बड़ी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। सकीना ने 1988 में 'द परफेक्ट मर्डर' से डेब्यू किया और अब पिछले 3 दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में वह 'डे लाइट', 'राइजिंग हेलेन', 'मिस मार्वल', 'घोस्ट', 'वॉकिंग ड्रीम्स' और 'बिलियंस' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
सौतेले पिता से सकीना का बॉन्ड
सकीना जब बेहद छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता यानी मधुर और सईद जाफरी अलग हो गए थे, जिसका सकीना पर काफी गहरा असर हुआ था। मधुर ने सैनफोर्ड से दूसरी शादी की, जिन्होंने सकीना को पिता का प्यार दिया, जिसके चलते सकीना अपने सौतेले पिता को ही अपना असली पिता मानती हैं। वह अपने बायोलॉजिकल पिता यानी सईद जाफरी से उतनी नजदीक नहीं रहीं, जितना अच्छा बॉन्ड सैनपोर्ड एलन के साथ शेयर किया। हालांकि, वह आज भी सईद जाफरी का ही सरनेम इस्तेमाल करती हैं। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म क्रेडिट्स तक में उनका नाम सकीना जाफरी ही इस्तेमाल होता है।
Dhurandhar 2: क्या दीपिका पादुकोण को नहीं पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म? वायरल पोस्ट का क्या है सच?