1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maa Kalratri Upay: सप्तमी पर करें ये खास टोटके, मां कालरात्रि की बरसेगी कृपा, दूर होगी पैसों की कमी और चमकेगी किस्मत!

Maa Kalratri Upay: सप्तमी पर करें ये खास टोटके, मां कालरात्रि की बरसेगी कृपा, दूर होगी पैसों की कमी और चमकेगी किस्मत!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Mar 24, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 07:35 pm IST

Navratri Day 7 Maa Kalratri Totke: नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के निमित्त कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए स्वास्थ्य, धन, विवाह और सफलता से जुड़े प्रभावी उपाय।

माता कालरात्रि के उपाय- India TV Hindi
माता कालरात्रि के उपाय Image Source : INDIA TV

Navratri Day 7 Maa Kalratri Totke: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों का भी खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चाहे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो, आर्थिक संकट हो या पारिवारिक बाधाएं, मां कालरात्रि की कृपा से इनसे राहत पाई जा सकती है। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश आपको माता कालरात्रि के निमित्त किए जाने वाले कुछ प्रभावी उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें विधि-विधान से करने पर विशेष लाभ मिलता है। 

बुरे सपनों से राहत के उपाय

अगर आपको बुरे सपने आते हो या सपने देखकर डर जाते है तो आज आपको एक गोमती चक्र लेकर उसपर जय त्वं का 21 बार जप करके। पलंग के पायें में चांदी के तार से बांध दें।

स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा

अगर आपको लम्बे समय से कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या चल रही है तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज से शुरू करके लगातार 42 दिनों तक जय त्वं देवी मन्त्र का 108 बार जप करना है। जप के बाद आकाश की ओर देखकर 11 बार कहें अच्युत, अनन्त, गोविन्द। बता दूं कि अस्वस्थ चल रहे व्यक्ति अगर ऐसा करने में समर्थ नहीं है तो परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा कर सकता है।

झूठ बोलने की आदत दूर करने के उपाय

अगर आपके मुंह से ना चाहते हुए भी झूठ निकल जाता है तो नवरात्र में 250 ग्राम लौंग लेकर उस पर नित्य जय त्वं देवी मन्त्र का 5 माला जप करें। बाद में उसमें से 2 लौंग नित्य प्रातः जय त्वं देवी पढ़ कर खा लें।

ब्लडप्रेशर की समस्या से मिलेगी निजात

अगर आपको ब्लडप्रेशर सम्बन्धित समस्या है तो आज 18 लौंग और कपूर के तीन टुकड़ों को अश्वगंधा के साथ मिलाकर मां को आहुति दें। आहुति देने के लिये मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। आहुति के बाद 5 कदम उलटे चलिये।

डायबिटीज से राहत का उपाय

अगर आपको डायबिटिज की समस्या है तो आज आप 18 लौंग और कपूर के तीन टुकड़ों को जामुन के साथ मिलाकर मां को आहुति दें।

ये उपाय बढ़ाएगा दाम्पत्य जीवन में मिठास

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते है तो आज बेल के तीन पत्तों पर अपने पति या पत्नी का नाम गोरोंचन हल्दी का घोल बनाकर मोर पंख की कलम से लिख कर चांदी की डिबिया में भर कर माता कालरात्रि के चरणों में रख दें।

इस उपाय से शादी में आ रही बाधा होगी दूर

अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में अड़चन आ रही है तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज सात केले, सात सौ ग्राम गुड़ और एक नारियल लेकर माता को अर्पित करें, नवमी को नारियल छ बार, एक बार सीधा और एक बार उल्टा सर पर वार कर नदी में प्रवाहित कर दें, केला और गुड़ का भोग चन्द्रमा व सूर्य भगवान के लिये निकाल दें और उसी में से थोड़ा सा प्रसाद जिस सदस्य के विवाह में अड़चन आ रही है उसे ग्रहण करने को दें। बाकी बचे हुये केले व गुड़ गाय को खिला दें।

सर्व कार्य सिद्धि के उपाय

अगर आप चाहते है की आपके साथ सब अच्छा हो और अपने सभी कार्य आपके मन मुताबिक हो, तो आज आपको नवरात्र की पूजा के बाद मां कालरात्रि का ध्यान करते हुए, उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ कालरात्र्यै नम:

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय

अगर आपके जीवन में हमेशा पैसों आभाव बना रहता है या आप अपनी आर्थिक स्थिति और बेहतर करना चाहते हैं, तो आज मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगा कर प्रणाम करके, आसन पर बैठकर उनके इस मंत्र का दो माला यानी 216 जप करें।

मंत्र है- ॐ यदि चापि वरो देयस्त्वयास्माकं महेश्वरि।

         संस्मृता संस्मृता त्वं नो हिंसेथाः परमाऽऽपदः ॐ।

व्यापार में सफलता के उपाय

अगर आप व्यापार में अपने विरोधियों को पछाड़ना चाहते है, तो आज देवी कालरात्रि के सामने गुग्गुल की धूप दिखाने के बाद पूरे घर में भी धूप दिखाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र हैः
ॐ ऐं सर्वाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या अखिलेश्वरी।
एवमेव त्वथा कार्यस्मद् वैरिविनाशनम् नमो सें ऐं ॐ।

परिवार में खुशहाली के उपाय

अगर आप चाहते है कि आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे और परिवार के सभी सदस्यों में तालमेल बना रहे, तो आज स्नान आदि के बाद माता कालरात्रि को जीरे का भोग लगाएं और लाल रंग के आसन पर बैठकर देवी कालरात्रि के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार हैः
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा

सफलता पाने के उपाय

अगर आप हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते है तो आज मिट्टी की एक दियाली में दो कपूर की टिकिया जलाकर देवी कालरात्रि के सामने रखें और उनके इस मंत्र का जप करेंः
ॐ ऐं यश्चमर्त्य स्तवैरेभि त्वां स्तोष्यत्यमलानने
तस्य वित्तिर्धविभवै धनदारादि समप्दाम् ऐं ॐ।
जप करने के बाद धूप को दोनों हाथों से लेकर अपनी आंखों पर लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां कालरात्रि की पूजा, हर भय और परेशानी से मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म