1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी चुनाव, DMK से बनते-बनते बात आखिर कहां बिगड़ गई?

कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी चुनाव, DMK से बनते-बनते बात आखिर कहां बिगड़ गई?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 24, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 11:40 pm IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमएनएम चुनाव नहीं लड़ेगी और ना ही कमल हासन ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि कमल हासन की एमएनएम स्टालिन की डीएमके को सपोर्ट करेंगे। जानें दोनों के बीच बात क्यों बिगड़ गई?

कमल हासन और एम के स्टालिन- India TV Hindi
कमल हासन और एम के स्टालिन Image Source : ANI

Tamil nadu assembly election: एमएनएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। एमएनएम ने आज घोषणा की कि उसने विधानसभा चुनाव न लड़ने और डीएमके गठबंधन का समर्थन करने का फैसला किया,  लेकिन अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (MNM) भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। हासन ने कहा कि इसकी बजाय उनकी पार्टी ने द्रमुक (DMK) की अगुवाई वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला लिया है।

जानें कैसे और कहां बिगड़ गई बात

बता दें कि MNM और DMK का यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब DMK और उसके सहयोगियों ने विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा तय कर लिया है। कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी को द्रमुक ने जितनी सीटें दी थीं, वह उससे संतुष्ट नहीं थी और न ही इस बात से संतुष्ट थी कि एमएनएम की बजाय डीएमके के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा। मंगलवार को सीट बंटवारे पर चर्चा हुई थी, जिसमें DMK ने कमल हासन की MNM को कम सीटें दी और साथ ही कहा कि एमएनएम को DMK के चुनाव चिह्न पर ही लड़ना होगा। यही वजह थी कि बात बिगड़ गई कमल हासन की एमएनएम ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया।

स्टालिन ने कहा-कमल का कैसे शुक्रिया करें

कमल हासन ने कहा, हम खुले तौर पर और साफ-साफ यह ऐलान करते हैं कि MNM 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ेगी और DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों को बिना किसी शर्त के अपना समर्थन देगी। कमल हासन के इस फैसले पर तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि उनका शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।स्टालिन ने यह भी कहा कि कमल हासन को पूरे तमिलनाडु का दौरा करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत