1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से दी शिकस्त

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से दी शिकस्त

बड़ौदा ने गुरुवार को एफबी कॉलोनी ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया।

<p>सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
Image Source : GETTY सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से दी शिकस्त

वडोदरा| एल. मेरीवाला के पांच विकेटों के बाद केदार देवधर की शानदार बल्लेबाजी की मदद से बड़ौदा ने गुरुवार को एफबी कॉलोनी ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया।

बड़ौदा की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और टीम 12 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। छत्तीसगढ़ की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार है। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 90 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए शशांक चंद्राकर ने सर्वाधिक 20 और सुमित रुइकर ने 18 तथा अमनदीप खरे ने 13 रन बनाए।

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी सोफी डिवाइन

बड़ौदा के लिए मेरीवाला ने आठ रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा कार्तिक को दो विकेट मिला। बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ से मिले 91 रनों के लक्ष्य को 12.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। देवधर ने 41 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 44 और विष्णु सोलंकी ने नाबाद 42 रन बनाए।

Latest Cricket News