1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेनरिक्स का खुलासा, कोहली का कैच लेने के बाद टीम ने ली राहत की सांस

हेनरिक्स का खुलासा, कोहली का कैच लेने के बाद टीम ने ली राहत की सांस

चोटिल आलराउंडर मार्कस स्टोयनिस की जगह भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए मोइसिस हेनरिक्स ने गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। 

<p>हेनरिक्स का खुलासा,...- India TV Hindi
Image Source : AP हेनरिक्स का खुलासा, कोहली का कैच लेने के बाद टीम ने ली राहत की सांस 

सिडनी| चोटिल आलराउंडर मार्कस स्टोयनिस की जगह भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए मोइसिस हेनरिक्स ने गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। 33 साल के आलराउंडर हेनरिक्स ने गेंदबाजी में 4.9 के इकॉनॉमी से रन दिए और श्रेयस अययर का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाले हेनरिक्स जोश हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। विराट कोहली उस वक्त 89 रन पर थे और वो पूरी तरह सेट हो चुके थे।

AUS v IND : IPL में इस वजह से नहीं चला था स्टीव स्मिथ का बल्ला, अब किया खुलासा

कोहली ने हेजलवुड की गेंद पर पुल शॉट खेला और गेंद मिडविकेट पर हवा में गई। वहां तैनात हेनरिक्स ने अपने बाएं ओर जबर्दस्त डाइव लगाकर तेजी से जा रही गेंद को लपक लिया।

हेनरिक्स ने कहा कि गति में बदलाव के साथ गेंदबाजी करना अहम था। गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने लेंथ के बीचों बीच गेंदबाजी की। हेनरिक्स ने कहा, "मैंने बेहतर लेंथ के साथ सही एरिया में गेंदबाजी की। एक ऐसी लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था, जहां वह हिट न कर सके। आमतौर आप गति में बदलाव के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं।"

Video : भारतीय फैन ने मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानें क्या मिला जवाब

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाली हेनरिक्स जोश हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। विराट कोहली उस वक्त 89 रन पर थे और वो पूरी तरह सेट हो चुके थे।

हेनरिक्स ने मैच के बाद कहा, "यह बहुत बड़ा विकेट था। उनके आउट होने के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर राहत की सांस ली। जब आप किसी को आउट करने में सक्षम हो, जो आसानी से रन बनाना जानता हो। शुक्र है कि वैसा नहीं हुआ, जैसा कि वह चाहते थे। कैच लेने के लिए मैं वहां जल्दी पहुंच गया और मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी।"

Latest Cricket News