1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : भारतीय फैन ने मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानें क्या मिला जवाब

Video : भारतीय फैन ने मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानें क्या मिला जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 29, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 07:51 pm IST

टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी तभी एक भारतीय फैंन ने दर्शक दीर्घा में अपनी ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को प्रोपोज कर डाला।

Video : भारतीय फैन ने मैच...- India TV Hindi
Video : भारतीय फैन ने मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानें क्या मिला जवाब Image Source : TWITTER

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक दिलचस्प नजारा उस समय देखने को मिला जब दर्शक दीर्घा में बैठे एक भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियन लड़की को प्रपोज कर दिया।  बता दें, कोरोना महामारी के बीच लगभग 9 महीने बाद फैंस को क्रिकेट स्टेडियम में एन्ट्री मिली है। 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में निर्धारित 50 ओवरों में भारत को 390 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तब एक भारतीय फैंन ने दर्शक दीर्घा में अपनी ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को प्रोपोज कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, क्रिकेट स्टेडियम में प्रपोज करना अब एक ट्रेंड सा बन गया है। 

दरअसल, मैच के दौरान जब टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी, दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय फैन ने रिंग निकाली और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। जिसका जवाब लड़की ने हां में दिया। यही नहीं, जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर इन घटना का वीडियो दिखाया गया तो मैदान में फील्डिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने ताली बजाकर दोनों को बधाई दी। 

गौरतलब है कि इस तरह का नजारा टीम इंडिया के मैच के दौरान दूसरी बार देखने को मिला है। इससे पहले ICC विश्वकप 2019 के दौरान जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था। तब उस समय भी एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज किया था। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। वनडे सीरीज के दूसरे मैच की बात करें तो टीम इंडिया विशाल 390 रन के जवाब में सिर्फ 338 रन ही बना पायी और उसे लगातार दूसरे मैच में हारकर सीरीज से हाथ धोना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल