1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, बीसीसीआई ने शेयर की शानदार तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, बीसीसीआई ने शेयर की शानदार तस्वीरें

आईपीएल के बाद शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रहे हैं।

Team India- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @BCCI Team India

कोरोना महामारी के बीच आईपीएल का 2020 सीजन खत्म होने के बाद अब रंगारंग कपड़ो में दिखने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी अब एक रंग में आ गए हैं। आईपीएल के बाद शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रहे हैं। जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीटर के जरिये दी है। 

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "टीम इंडिया इज बैक ( भारतीय टीम की वापसी )!"। इसके साथ बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की शानदार तस्वीरें भी शेयर की है। 

बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जबकि उसके बाद चार टेस्ट मैचों की लम्बी सीरीज खेली जानी है। जिसका पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस मैच के बाद कप्तान कोहली भारत वापस आ जायेंगे।

ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी IPL 2020 की प्लेइंग इलेवन, जानें कोहली-वॉर्नर में से किसे बनाया कप्तान?

जबकि उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कप्तानी का जिम्मा सँभालते नजर आएंगे। अंतिम टेस्ट मैच भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 19 जनवरी के बीच खेलेगा। वहीं दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी।  

तीनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, मो। शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर। अश्विन, मो. सिराज।

T20I टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन। सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो। शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी। नटराजन।

वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो। शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेट कीपर)।

Latest Cricket News