मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से रोकने के इरादे से उतरेगी।
पहले दो वनडे मैचों हार के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जोर देकर कहा है कि मौजूदा टीम सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ी हैं।
पहले मैच में 79 रन की शिकस्त के बाद दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और इन दोनों ही मैचों में मेजबान टीम ने हर विभाग में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया था।
Latest Cricket News