इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के साथ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के साथ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया
Bhasha
Published : Jan 27, 2021 11:01 pm IST, Updated : Jan 27, 2021 11:01 pm IST
भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला का पहला मैच चार अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा।
Image Source : GETTY IMAGESTeam India to play practice match with India A on England tour
लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले नाटिंघमशर में अपनी ही ‘ए’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला का पहला मैच चार अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा।
नाटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बयान में कहा,‘‘इन गर्मियों में काउंटी ग्राउंड पर दुनिया के कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलते हुए दिखेंगे। तब हम भारत और भारत ए का स्वागत करेंगे।’’
दूसरा टेस्ट (12 से 16 अगस्त) और चौथा टेस्ट (दो से छह सितंबर) लंदन में जबकि तीसरा टेस्ट (25 से 29 अगस्त) लीड्स और पांचवां टेस्ट (10 से 14 सितंबर) मैनचेस्टर में खेला जाएगा।