पुणे: भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का कहना है कि पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले स्पिन गेंदबाज स्टीव ओ कीफ की असल परीक्षा अभी अच्छी पिच पर होनी है। ओ कीफ ने पुणे टेस्ट में 70 विकेट देकर 12 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों के भारी अंतर से मात दी।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ओ कीफ पुणे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। ओ कीफे की हो रही चहुंतरफा तारीफ के इतर हरभजन सिंह का कहना है कि वह ओ कीफ की तारीफ तभी करेंगे जब वह एक अच्छे विकेट पर बेहतर करके दिखाएं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की आधिकारिक वेबसाइट पर हरभजन के हवाले से कहा गया है, ‘पहले मैं ओ कीफ को एक अच्छे टेस्ट मैच विकेट पर गेंदबाजी करते देखना चाहूंगा। इस पिच (पुणे) पर नहीं। तब तक मैं उनके (ओ कीफ) बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।’ हरभजन का कहना है कि पुणे की पिच ओ कीफ के दमदार प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया की जीत में मददगार रही, जहां 3 दिन में ही 40 विकेट गिर गए।
इन्हें भी पढ़ें:
हरभजन ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह टेस्ट मैच की पिच नहीं थी। टेस्ट मैच को 5 दिन तक चलना चाहिए। आप इस तरह की पिच पर नहीं खेल सकते जहां कोई भी गेंदबाजी करे और विकेट पा जाए। मैंने 100 से अधिक टेस्ट खेले हैं और मुझे पता है कि हर विकेट के लिए कितनी मेहनत करनी होती है। जब आप इस तरह की पिच तैयार करते हैं तो आप विरोधी टीम के लिए मदद की राह खोल देते हैं। ऐसा ही पुणे में हुआ।’
Latest Cricket News