BCCI के अनुरोध पर टीएनसीए ने तमिलनाडु की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से नटराजन को किया रिलीज
BCCI के अनुरोध पर टीएनसीए ने तमिलनाडु की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से नटराजन को किया रिलीज
Bhasha
Published : Feb 11, 2021 01:41 pm IST, Updated : Feb 11, 2021 01:41 pm IST
टी नटराजन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिये तमिलनाडु टीम से बाहर कर दिया गया है।
Image Source : GETTYT. Natrajan
चेन्नई| भारत के नये तेज गेंदबाज टी नटराजन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिये तमिलनाडु टीम से बाहर कर दिया गया है ताकि वह अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये तरोताजा रह सकें।
टीएनसीए के सचिव आर एस रामासामी ने कहा,‘‘बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि नटराजन इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिये तरोताजा रहे। भारतीय टीम के हितों को ध्यान में रखकर हमने हां कह दी।’’
तमिलनाडु की टीम में नटराजन की जगह आर एस जगनाथ श्रीनिवास ने ली। टीम 13 फरवरी को इंदौर रवाना होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 12 मार्च को अहमदाबाद में खेला जायेगा जबकि पहला वनडे 23 मार्च को पुणे में होगा। इस दौरान 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की अंत में वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।