राजकोट: आज खेले जाने वाले मैच में गुजरात लायंस टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कड़ी चुनौती का सामना करना है। गुजरात का पिछला IPL अच्छा रहा था। लेकिन अभी तक इस IPL में गुजरात की गेंदबाजी कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पायी है, और अब गुजरात के सामने बेंगलोर की टीम है जिसमें कप्तान विराट कोहली, डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वाटसन, केदार जाधव जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं।
गुजरात के गेंदबाजों ने अभी तक इस IPL में सिर्फ राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ ही अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह अभी तक असरदार साबित होने में असफल रहे हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से मिली हार के बाद गुजरात की गेंदबाजी पर और सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि गुजरात का बल्लेबाजी आक्रमण काफी अच्छा है। गुजरात के पास रैना, ब्रैंडन मैकुलम, एरॉन फिंच, ड्वायन स्मिथ जैसे बल्लेबाज हैं। गुजरात बावजूद इसके अभी तक सही संयोजन तलाश नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़े:
वहीं दूसरी तरफ चैलेंजर्स की टीम स्टार खिलाड़ियों के रहते बुरे दौर से गुजर रही है । चैलेंजर्स की टीम मुख्यत: कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर करती है। लेकिन उसकी भी अभी तक सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि टीम संयुक्त रूप से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
गेंदबाजी आक्रमण में टाइमल मिल्स और सैमुएल बद्री हैं जिन्होंने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
टीमें (सम्भावित):
गुजरात लायंस:- सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वयान ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शदाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैकुलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शोर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।
Latest Cricket News