1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL10: मनीष पांडे ने किया कमाल, शाहरुख की KKR को मिली रोमांचक जीत

IPL10: मनीष पांडे ने किया कमाल, शाहरुख की KKR को मिली रोमांचक जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:18 pm IST

फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए IPL-10 के 18वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया। मनीष पांडे ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सर्वाधिक 69 रन बनाये और

kkr- India TV Hindi
kkr

दिल्ली: मनीष पांडे (नाबाद 69) और युसुफ पठान (59) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घर में सोमवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 18वें मैच में चार विकेट से हरा दिया।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में कोलकाता के सामने 169 रनों का औसत लक्ष्य रखा, जिसे गौतम गंभीर की टीम ने 19.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ये भी पढ़े

दिल्ली के लिए संजू सैमसन (39), ऋषभ पंत (38) ने बल्ले से सर्वाधिक योगदान दिया। टीम ने सात विकेट खोकर निर्धारित समय में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में कोलकाता के लिए नाथन कोल्टर नाइल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं क्रिस वोक्स, उमेश यादव और सुनील नरेन को एक-एक सफलता हासिल हुई।

दिल्ली के दिए लक्ष्य को हासिल करने में कोलकाता के लिए मनीष और युसुफ के अलावा गौतम गंभीर ने 14 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंच सका।

इस पारी में दिल्ली के लिए जहीर और पैट कमिस ने दो-दो विकेट लिए, वहीं क्रिस मोरिस और आशीष मिश्रा को एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल