1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के कोच डेनियल विटोरी का मानना अंतिम एकादश टीम के चयन में हैं संतुलन की कमी

RCB के कोच डेनियल विटोरी का मानना अंतिम एकादश टीम के चयन में हैं संतुलन की कमी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2017 03:39 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 03:42 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर IPL10 में अब तक खेले गए पांच मैच में से केवल एक ही मैच जीत पायी है। और अब कोच डेनियल विटोरी का कहना है कि इस प्रदर्शन का कारण किसी भी मैच से पहले अंतिम एकदाश टीम के चयन में संतुलन की कमी है।

daniel vettori- India TV Hindi
daniel vettori

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर IPL10 में अब तक खेले गए पांच मैच में से केवल एक ही मैच जीत पायी है। और अब कोच डेनियल विटोरी का कहना है कि इस प्रदर्शन का कारण किसी भी मैच से पहले अंतिम एकदाश टीम के चयन में संतुलन की कमी है।

रविवार रात को खेले गए रोमंचक मुकाबले में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्bangवामी स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने बेंगलोर को 27 रनों से मात दे दी। इस हार के कारण RCB अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।

पुणे के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच से पहले बेंगलोर की अंतिम एकादश टीम में दो बदलाव किए गए थे। क्रिस गेल की जगह शेन वॉटसन को और खराब स्वास्थ्य के कारण टाइमल मिल्स के स्थान पर एडम मिल्ने को शामिल किया गया था। इस कारण बेंगलोर की बल्लेबाजी असंतुलित हो गई।

कोच विटोरी ने कहा, "बात यह है कि इस वक्त हम आईपीएल में सही संतुलन की तलाश कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में हमारे पास एक गेंदबाज कम था। पिछले काफी समय से वॉटसन टी-20 में एक सफल हरफनमौला खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए, हमने वॉटसन को वापस लाने का फैसला किया।"विटोरी ने कहा, "टी-20 क्रिकेट में सभी के लिए चीजें मुश्किल हैं। हम जानते हैं कि क्रिस एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इस स्तर पर हम टीम में सही संतुलन की तलाश कर रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल