A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये हैं दुनियां के 10 धाकड़ बॉलर्स जिन्हें भूलना होगा मुश्किल

ये हैं दुनियां के 10 धाकड़ बॉलर्स जिन्हें भूलना होगा मुश्किल

नय़ी दिल्ली:  क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है और इसके नियम कायदे भी बल्लेबाज़ की ही तरफ झुके नज़र आते हैं लेकिन फिर भी खेल के इतिहास में कुछ ऐसे भी गेंदबाज़

दुनियां के 10 धाकड़...- India TV Hindi
दुनियां के 10 धाकड़ बॉलर्स जिन्हें भूलना होगा मुश्किल

नय़ी दिल्ली:  क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है और इसके नियम कायदे भी बल्लेबाज़ की ही तरफ झुके नज़र आते हैं लेकिन फिर भी खेल के इतिहास में कुछ ऐसे भी गेंदबाज़ हुए हैं जिन्होंने बल्लेबाज़ों को जमकर चुनौती दी है। इनमें ज़्यादातर तो तेज़ गेंदबाज़ रहे हैं पर फिरकी गेंदबाज़ों ने भी बल्लेबाज़ों के घर में सेंध लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इंडियाटीवी यहां आपको मिला रहा है क्रिकेट की दुनियां के ऐसे 10 गेंदबाज़ों से जिनका नाम खेल के इतिहास में हमेशा आदर से लिया जाएगा।

 
वेसली हॉल

वेस्टइंडीज़ के 6 फुट दो इंच लंबे वेसली हॉल ने 60 के दशक में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से अच्छे अच्छे बल्लेबाज़ों के छक्के चुड़ा दिए थे। हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले वेसली हॉल की ख़ासियत ये थी कि वह एक ही रफ़्तार से लंबे स्पेल करते थे। वह वेस्टिंडीज़ के लिए 1958 से 1969 तक खेले।

मैल्कम मार्शल

मैल्कम मार्शल भी वेस्टिंडीज़ के ही तेज़ बॉलर रहे हैं। अपने समय मे वह दुनियां के सबसे क्विक बॉलर माने जाते थे। बॉलिंग रन अप पर उनके दौड़ने के अंदाज़ क्रिकेट प्रेमियों को चीते की याद दिला देता था। 1999 में 41 साल की उम्र में उनका कैंसर से निधन हुआ।   

Latest Cricket News