1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माही को ट्विटर अकाउंट पर वापस मिला ब्लू टिक

माही को ट्विटर अकाउंट पर वापस मिला ब्लू टिक

ट्विटर पर धोनी को 8.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, फेसबुक पर 26 मिलियन और इंस्टाग्राम पर उनके 34.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

<p>Twitter restores blue tick on MS Dhoni's account hours...- India TV Hindi
Image Source : GETTY Twitter restores blue tick on MS Dhoni's account hours after removing

महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया था। अब इसके कुछ ही घंटों के बाद उनके ट्विटर हैंडल पर दोबारा ब्लू टिक नजर आ रहा है।

धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था। ब्लू टिक के जरिए फैंस को बताया जाता कि उक्त खिलाड़ी का अकाउंट ऑथेंटिक, जल्दी पहचान में आने वाला और एक्टिव है।

गौरतलब है कि ट्विटर पर धोनी को 8.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, फेसबुक पर 26 मिलियन और इंस्टाग्राम पर उनके 34.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कई महीनों से कुछ पोस्ट नहीं किया था इसलिए उनके ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हट गया था।

उन्होंने 8 जनवरी को ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। फेसबुक पर वे 30 अप्रैल को आखिरी बार एक्टिव थे।

15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। वे जल्द ही आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में खेलते नजर आएंगे। दूसरा लेग सितंबर में यूएई में खेला जाएगा।

 ट्विटर ने एमएस धोनी के हैंडल से हटाया 'ब्लू टिक'

बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग का शे़ड्यूल भी जारी कर दिया है। 27 दिनों में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News