1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्विटर ने एमएस धोनी के हैंडल से हटाया 'ब्लू टिक'

ट्विटर ने एमएस धोनी के हैंडल से हटाया 'ब्लू टिक'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 05:58 pm IST

धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था।

Twitter removes blue verified badge from MS Dhoni's account- India TV Hindi
Twitter removes blue verified badge from MS Dhoni's account Image Source : GETTY

भारत के लगभग सभी क्रिकेटर्स ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लगभग हर सेलिब्रिटी के अकाउंट पर ब्लू टिक होता है जिसे वेरिफाइड अकाउंट कहते हैं। शुक्रवार को एक चौकाने वाली चीज देखी गई। ट्विटर ने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है।

धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था। हालांकि ऐसा क्यों किया इसका जवाब ट्विटर ने नहीं दिया है।

ब्लू टिक के जरिए फैंस को बताया जाता कि उक्त खिलाड़ी का अकाउंट ऑथेंटिक, जल्दी पहचान में आने वाला और एक्टिव है। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। वे जल्द ही आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में खेलते नजर आएंगे। दूसरा लेग सितंबर में यूएई में खेला जाएगा।

Twitter removes blue verified badge from MS Dhoni's account
Image Source : KOOTwitter removes blue verified badge from MS Dhoni's account

गौरलब है कि ट्विटर पर ब्लू टिक हटने के बाद फैंस ने धोनी से 'कू' ज्वॉइन करने का आग्रह किया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग का शे़ड्यूल भी जारी कर दिया है। 27 दिनों में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 IND vs ENG : रोहित शर्मा ने बताया, इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी बल्लेबाजी तकनीक में किया है बदलाव

10 अक्टूबर को दुबई में पहला क्वॉलीफायर होगा। एलिमिनेटर और क्वॉलीफायर 2 शारजाह में 11 और 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं दुबई में 15 अक्टूबर को आईपीएल 2021 का फाइनल होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल