नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लीग की दो टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया। जस्टिस मुदगल की अध्यक्षता वाली एक समिति की समीक्षा पर गौर करने के बाद जस्टिस आर एम लोढ़ा की खंड पीठ ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मालिक राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही कोर्ट ने सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल के दरवाजे भी दो साल के लिए बंद कर दिए हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल-2008 सीजन में मुंबई और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के दौरान ही तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का शक गहरा हुआ था, जांच हुई तो फिक्सिंग की परत दर परत खुलती गई और कई बड़े नाम सामने आ गए।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को लीग से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सट्टेबाजी के दोषी पाए गए इन फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़े दो प्रमुख अधिकारियों-सीएसकेके गुरुनाथ मयप्पन और रॉयल्स के राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आईपीएल के छठे संस्करण (2013) से जुड़े सट्टेबाजी व मैच फिक्सिंग मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति ने मंगलवार को यह सनसनीखेज फैसला सुनाया।मयप्पन सीएसके के पूर्व टीम अधिकारी हैं और कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व सहमालिक हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने मयप्पन और कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी करार दिया-
आईपीएल सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल वाली समिति की रिपोर्ट के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं चेन्नई सुपर किंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी इंडिया सीमेंट्स के मालिक श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन और कुंद्रा को सट्टेबाजी में संलिप्तता को दोषी करार दिया था।
लोढ़ा समिति ने अपने फैसले में कहा कि मयप्पन और कुंद्रा की गतिविधियों से क्रिकेट शर्मसार हुआ है। दोनों अपनी-अपनी टीमों के जिम्मेदार अधिकारी थे और इस हैसियत से उनकी जिम्मेदारी क्रिकेट की गरिमा को बनाए रखना था और अगर उनके पास सट्टेबाजी से जुड़ी कोई जानकारी थी तो उन्हें इसे बीसीसीआई को बताना था लेकिन दोनों ने ऐसा न करते हुए खुद को इस दलदल में शामिल किया, जो किसी भी लिहाज से मान्य नहीं है।
अगली स्लाइड में जाने दोषियों पर समिती ने क्या कहा-
Latest Cricket News