इंदौर: किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेट संचालन प्रमुख वीरेंद्र सहवाग को पूरा विश्वास है कि वरूण आरोन ओर डेरेन सैमी जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम को दसवें IPL में मजबूती मिलेगी।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सहवाग ने शनिवार को कहा, ‘वरूण आरोन, टी. नटराजन और डेरेन सैमी जैसे नए खिलाडि़यों के आने से टीम नए कौशल और विचारों के साथ उतरेगी। इस शिविर में हमारी आक्रामक, साहसिक और बेपरवाह शैली की क्रिकेट को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।’ किंग्स इलेवन का शिविर रविवार से होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा। सहवाग ने कहा, ‘हमने IPL 10 से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं और क्रिकेट शिविर सफल सत्र के लिए पहली सीढ़ी होगा।’
इन्हें भी पढ़ें:
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि पिछले साल के खिलाड़ियों को रिटेन करने से टीम का आपस में तालमेल बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हम क्रिकेट शिविर से IPL 10 के अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। हमने पिछले सत्र के काफी खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिससे हमारे खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।’
Latest Cricket News