1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत लौटने से पहले कोहली और पांड्या ने भी तोड़ा था COVID प्रोटोकॉल : रिपोर्ट

भारत लौटने से पहले कोहली और पांड्या ने भी तोड़ा था COVID प्रोटोकॉल : रिपोर्ट

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने भी भारत लौटने से पहले ऑस्ट्रेलिया में बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया था।

<p>भारत लौटने से पहले...- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/VIRAT KOHLI भारत लौटने से पहले कोहली और पांड्या ने भी तोड़ा था COVID प्रोटोकॉल : रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली हो लेकिन उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन के कारण आइसोलेशन में चले गए हैं जिनमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी शामिल हैं।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर क्यों फ्लॉप हो रहे हैं मयंक अग्रवाल, गावस्कर ने बताया कारण

इन पाचों खिलाड़ियों को एक वीडियो वायरल होने के बाद आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वीडियो में यह सभी खिलाड़ी मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद बीसीसीआई और सीए ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया है। अगर समय रहते यह खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर नहीं आते हैं तो यह भारत के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है।

Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट में अगर एक छक्का जड़ते हैं रोहित शर्मा तो बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने भी भारत लौटने से पहले ऑस्ट्रेलिया में बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया था।

Smh.com.au की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 7 दिसंबर को बिना मास्क के बेबी शॉप में गए थे। COVID-19 प्रोटोकॉल के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को मास्क पहनना चाहिए था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले का खुलासा इसलिए नहीं किया गया क्योंकि यह एक छोटा सा उदाहरण था। ऑस्ट्रेलिया उन देशों में से एक है जहां COVID-19 की स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि प्रतिबंध अभी भी जारी हैं और खिलाड़ियों को सीरीज के सुचारू संचालन के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना जरुरी है।

Latest Cricket News