1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : आज ही के दिन युवराज की बदौलत भारत ने 2007 T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

VIDEO : आज ही के दिन युवराज की बदौलत भारत ने 2007 T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

भारतीय क्रिकेट फैंस के जेहन में 2007 T20 वर्ल्ड कप की यादें अभी भी ताजा हैं। ये पहला T20 वर्ल्ड कप था जिसे भारत ने अपने नाम किया था। 

<p>VIDEO : आज ही के दिन...- India TV Hindi
Image Source : GETTY VIDEO : आज ही के दिन युवराज की बदौलत भारत ने 2007 T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

भारतीय क्रिकेट फैंस के जेहन में 2007 T20 वर्ल्ड कप की यादें अभी भी ताजा हैं। ये पहला T20 वर्ल्ड कप था जिसे भारत ने अपने नाम किया था। ये वर्ल्ड कप कई मायनों में खास था क्योंकि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए इस पर कब्जा किया था। यही नहीं, इस खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को सेमीफाइनल में आज ही के दिन यानी 22 सितंबर को 14 साल पहले मात दी थी। 

IPL 2021: पंजाब के खिलाफ मैच में संजू सैमसन से हुई बड़ी गलती, लगा 12 लाख का जुर्माना

डरबन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महज 15 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच के हीरो युवराज सिंह थे जिन्होंने 30 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली थी। युवराज की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का भी बदला चुकता किया।

यहां देखें इस मुकाबले की हाईलाइट्स

 

Latest Cricket News