A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव वॉ ने खोला राज़, इसलिए दिया था 2001 कोलकता टेस्ट में फ़ॉलोऑन

स्टीव वॉ ने खोला राज़, इसलिए दिया था 2001 कोलकता टेस्ट में फ़ॉलोऑन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 2001 में यादगार कोलकता टेस्ट मैच को लेकर अब राज़ खोला है। इस टेस्ट में स्टीव ने भारत को फ़ॉलोऑन दिया था और ऑस्ट्रेलिया ये मैच हार गया

laxman, dravid

2001 कोलकता टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन भारत को उसकी पहली पारी में 171 पर समेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया 274 रन आगे थी और सिरीज़ में 1-0 से आगे थी। वॉ ने बारत को फिर बल्लेबज़ी करने को कहा। ये फ़ैसला तब सही साबित होते दिखा जब 115 पर भारत के तीन विकेट गिर गए फिर 232 पर चौथा विकेट गिर गया। भारत को ऑस्ट्रेलिया से फिर बैटिंग करवाने के लिए 42 रन की ज़रुरत थी लेकिन वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड ने पूरा चौथा दिन खेलकर 376 की शाझेदारी की और भारत न सिर्फ मैच जीत गया बल्कि सिरीज़ भी जीत गया। 

Latest Cricket News