1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोर्ट ऑफ स्पेन T20: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को धो डाला

पोर्ट ऑफ स्पेन T20: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को धो डाला

एविन लेविस की 51 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे टी-20 मैच में शनिवार को 7 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में वापसी की है और ड्रॉ कराने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Evin Lewis | Getty Images- India TV Hindi
Evin Lewis | Getty Images

पोर्ट ऑफ स्पेन: एविन लेविस की 51 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे टी-20 मैच में शनिवार को 7 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में वापसी की है और ड्रॉ कराने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पाकिस्तान ने शुरुआती 2 मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन इस मैच को जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने आकंड़ा 2-1 कर दिया है।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने यह लक्ष्य 14.5 ओवर में महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और चाडविक वॉल्टन (1) दूसरे ओवर में 2 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। लेकिन इसके बाद मार्लन सैमुएल्स (18) ने लेविस के साथ एक छोर पकड़े रखा। दोनों ने टीम का स्कोर 58 तक पहुंचा दिया। सैमुएल्स के जाने के बाद लेविस ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई चालू रखी और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा कर 134 के कुल स्कोर पर शाहदाब खान का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 5 चौके लगाए।

इन्हें भी पढ़ें:

जैश मोहम्मद (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए की गई 76 रनों की साझेदारी में 56 रन अकेले लेविस के थे। लैंडल सिमंस ने चौका मार वेस्टइंडीज को जीत दिलाई। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 4 रनों के कुल स्कोर पर ही अपने 2 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद कामरान अकमल (48) और बाबर आजम (43) ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पाकिस्तान स्कोरबोर्ड को तेजी से चला नहीं पाई और लगातार विकेट गिरने के कारण 137 रनों तक ही सीमित रही।

Latest Cricket News