नई दिल्ली: दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो गेल यह उपलब्धि IPL के दसवें सीजन में हासिल कर लेंगे, जो 5 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
IPL की टीम रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरु के ओपनिंग बैट्समैन गेल टी20 क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बनने से महज चंद कदम दूर हैं। उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 63 रन और बनाने हैं। बेंगलुरु को IPL 10 में अपना पहला मैच 8 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर खेलना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- कोहली ने ''ऑस्ट्रेलिया से दोस्ती ख़त्म'' बयान पर दी सफ़ाई
- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हार की भड़ास निकाली कोहली पर
- टेस्ट सिरीज़ हुई बीती बात, IPL में भाईचारे के साथ खेलेंगे: स्मिथ
क्रिस गेल ने अभी तक 286 टी20 मैच खेले हैं जिसकी 281 पारियों में उन्होंने 9,937 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस संस्करण में उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन पर नाबाद रहा है। गेल ने ये रन 40.72 की औसत से बनाए हैं और वह 37 बार नॉटआउट रहे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 149.56 रहा है। क्रिस गेल टी20 मैचों में 18 शतक और 60 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 759 चौके और 732 छक्के भी लगाए हैं।