1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब ऑस्ट्रेलिया को उनकी बदज़ुबानी पर मिला करारा जवाब

जब ऑस्ट्रेलिया को उनकी बदज़ुबानी पर मिला करारा जवाब

बदज़ुबानी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों का कोई जवाब नहीं है और उन्हें इस कला में महारत भी हासिल है। अपनी इस कला से वे विरोधी खिलाड़ी का ध्यान भंग करने में सफल भी रहते हैं

rahul dravid

2- राहुल द्रविड़ बनाम स्टीव वॉ: "अब बोलो, किसने टपकाया टेस्ट?"

बदज़ुबानी के मामले में स्टीव वॉ और राहुल द्रविड़ एक दूसरे के एकदम विपरीत थे। वॉ जहां इस कला के महाज्ञानी माने जाते थे वहीं द्रविड़ ख़ामोश तबियत खिलाड़ी थे।

लेकिन 2001 में कोलकता टेस्ट ने द्रविड़ ने ऐसा मुंह खोला कि लोग चकित रह गये। हुआ यूं कि टेस्ट के आख़िरी दिन ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस बीच भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने स्टीव का एक आसान सा कैच टपका दिया। इस पर स्टीव ने व्यंग्य किया और कहा कि तुमने कैच नहीं टेस्ट टपका दिया।

लेकिन कुछ मिनट ही बाद स्टीव वॉ आउट हो गये और तब द्रविड़ ने ये कहकर चुटकी ली, "अब बोलो, किसने टपकाया टेस्ट?"

अगली स्लाइड में पढ़ें जब सहवाग से भिड़े क्लार्क 

Latest Cricket News