1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिद्धिमान साहा इस समय भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं: कोहली

रिद्धिमान साहा इस समय भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं: कोहली

विराट कोहली अच्छे प्रदर्शन के बाद अक्सर अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हैं। इस बार उन्होंने भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की बल्लेबाजी की तारीफ की है और उन्हें इस समय भारत का सबसे अच्छा विकेटकीपर बताया है।

Wriddhiman Saha | AP- India TV Hindi
Wriddhiman Saha | AP

कोलकाता: विराट कोहली अच्छे प्रदर्शन के बाद अक्सर अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हैं। इस बार उन्होंने भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की बल्लेबाजी की तारीफ की है और उन्हें इस समय भारत का सबसे अच्छा विकेटकीपर बताया है। साहा ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थीं और अहम समय पर महत्पूर्ण साझेदारियां करते हुए टीम को मुश्किल समय से निकाला था।

पढ़ें: 'विराट आर्मी' की 'सर्जिकल स्ट्राइक', पाक से छीना नंबर 1 का ताज

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, ‘साहा शानदार हैं। वह इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा काम कर रहे हैं।’ शानदार प्रदर्शन के लिए साहा को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने कहा, ‘विकेट के पीछे वह शानदार हैं। वह बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यही उनसे चाहते थे।’

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोस इस्लेट में अगस्त में लगाई गए साहा के पहले शतक का हवाला देते हुए कोहली ने कहा कि उस शतक ने साहा के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी की है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘वेस्टइंडीज में लगाई गई सेंचुरी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब आप देख सकते हैं कि वह लड़ना चाहते हैं, वह जानते हैं कि लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ किस तरह खेलना है। वह दबाव में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।’

 

Latest Cricket News