A
Hindi News खेल क्रिकेट ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान, 4 भारतीय को मिली जगह

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान, 4 भारतीय को मिली जगह

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। ICC ने अपनी टीम में 4 इंडियन प्लेयर्स को जगह दी है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं है।

Team India- India TV Hindi Image Source : AP टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद ICC ने इस वर्ल्ड कप के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी टीम में 4 भारतीय प्लेयर्स को जगह दी है। लेकिन वहां सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा जैसे प्लेयर्स को जगह नहीं दी है। उन्होंने अपनी टीम में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो प्लेयर्स को शामिल किया है। वहीं पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के एक-एक प्लेयर को जगह दी है।

संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर मिला मौका

ICC ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के साथ टीम इंडिया के संजू सैमसन को जगह दी है। साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन को नंबर 3 पर टीम में शामिल हैं। ईशान इस टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार गेंदबाजी करने वाले यूएसए के शैडली शान शाल्कविक को भी 12वें खिलाड़ी के तौर पर ICC ने अपनी टीम में शामिल किया है।

भारत के किन 4 प्लेयर्स को मिली है जगह?

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए प्लेयर्स का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया है। ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन के साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस टीम में जगह मिली है। इन चारों प्लेयर्स ने इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को ICC ने किया अपनी टीम में शामिल

जिम्बाब्वे की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उनके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को भी इस टीम में जगह मिली। वहीं इंग्लैंड को दो खिलाड़ी विल जैक्स और आदिल रशीद भी इस टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। विल जैक्स ने इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आदिल रशीद ने भी इस वर्ल्ड कप में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

मार्करम को ICC ने बनाया अपनी टीम का कप्तान

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम भी ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, वहीं उनके साथी खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को भी आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है। खास बात ये है कि ICC ने मार्करम को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने 7 मैचों में 10  विकेट अपने नाम किए।

आईसीसी द्वारा चुनी गई टीम ऑफ द टूर्नामेंट

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडली शान शाल्कविक (12वें खिलाड़ी)

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Latest Cricket News