A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पाकिस्तानियों की तरह तो हैं नहीं, इंग्लिश ना आए फिर भी बोल रहे', शमी ने अंग्रेजी को लेकर कही ये बात

'पाकिस्तानियों की तरह तो हैं नहीं, इंग्लिश ना आए फिर भी बोल रहे', शमी ने अंग्रेजी को लेकर कही ये बात

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आप की अदालत में अपने अंग्रेजी बोलने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि आपको पता है कि आप हिंदी में या अंग्रेजी में सहज हैं तो आप सामने बोल दो।

mohammed shami- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अपनी दमदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देश के लोकप्रिय शो आप की अदालत में कई खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि वह चोटिल होने के बाद भी वनडे वर्ल्ड कप 2015 में खेले थे। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली और ईशांत शर्मा जैसे प्लेयर्स के साथ अपने संबंधों पर भी बात की है। वहीं उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स की अंग्रेजी को लेकर भी अपनी राय रखी है।

शमी ने पाकिस्तानी प्लेयर्स की अंग्रेजी पर कसा तंज

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने मोहम्मद शमी से कहा कि कमेंटेटर ने आपसे हिंदी में कहा, अच्छा इंग्लिश बोला? तब शमी ने कहा कि सर, कोशिश करता हूं। मुझे कभी शर्म महसूस नहीं होती। जब कोई भाषा नहीं आती हो तो साफ कह दो, नहीं आती। हिंदी में बात कर लो। हम पाकिस्तानियों की तरह तो हैं नहीं। इंग्लिश आए ना आए फिर भी बोल रहे हैं वो, तो हमसे नहीं हो पाएगा।

जिस भाषा में आप सहज हैं, सामने बोल दो: मोहम्मद शमी

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कहा कि हां, लोग समझ नहीं पाए कि बाबर आजम अंग्रेजी में क्या कहना चाहते थे? इस पर मोहम्मद शमी ने कहा कि उसमें और ज्यादा मजाक बनेगा आपका। जब आपको पता है कि आप हिंदी में या अंग्रेजी में सहज हैं तो आप सामने बोल दो। तो मुझे नहीं लगता, कोई हर्ज है। कोई शर्म वाली बात है।

कमेंटेटर से बात करने के लिए कोहली को भी साथ ले गए थे शमी

मोहम्मद शमी जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। तब कमेंटेटर से बात करने के लिए वह अपने साथ विराट कोहली को भी लेकर गए थे और सवालों का जवाब अंग्रेजी में दे रहे थे। आप की अदालत में इस पर शमी ने कहा कि बोल दिया टूटा-फूटा जो याद था। हां मैं न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान विराट को अपने साथ ले गया था। मैंने उनसे कहा, चल भाई, क्योंकि न्यूजीलैंड वालों का लहजा काफी अलग है। मैं कोशिश कर रहा था जवाब देने की। जब खत्म हो गया, तो विराट ने पूछा, मुझे क्यों लाया था?

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारत के खिलाफ ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? कप्तान सलमान इन प्लेयर्स को दे सकते हैं जगह

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Latest Cricket News