A
Hindi News खेल क्रिकेट भारतीय बल्लेबाज के सिर में लगी गेंद, फिर भी क्रीज पर डटा रहा; पाकिस्तान के खिलाफ दिखाई हिम्मत

भारतीय बल्लेबाज के सिर में लगी गेंद, फिर भी क्रीज पर डटा रहा; पाकिस्तान के खिलाफ दिखाई हिम्मत

आरोन जॉर्ज ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2025 में अच्छी बल्लेबाजी की और 88 रनों की पारी खेली। मैच में उनके सिर पर गेंद लग गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी थी।

Aaron George- India TV Hindi Image Source : @LIGHTNINGSPEEDK X भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज आरोन जॉर्ड

अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम के लिए भले ही वैभव सूर्यवंशी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन आरोन जॉर्ज ने दमदार पारी खेली और उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।

आरोन जॉर्ज के सिर में लगी गेंद

पाकिस्तान के लिए 14वां ओवर अली रजा ने फेंका। इस ओवर की दूसरी गेंद पर आरोन जॉर्ज बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद पटकी हुई थी, तो वह सीधे उनके सिर में आकर लगी। हेलमेट होने की वजह से उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। लेकिन फिर भी वह दर्द में दिखाई दिए और टीम के फिजियो ने तुरंत आकर उन्हें चेक किया और उनका कन्कशन टेस्ट भी किया। लेकिन जॉर्ज ने हिम्मत दिखाते हुए क्रीज पर टिकने का फैसला किया।

आरोन जॉर्ज ने खेली 85 रनों की पारी

आरोन जॉर्ज पाकिस्तान के खिलाफ अपने शतक से सिर्फ 15 रनों से चूक गए। उन्होंने मैच में 88 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा कप्तान आयुष महात्रे ने 25 गेंदों में 38 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 22 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने अभी तक 39 ओवर्स के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप

टीम के लिए विहान मल्होत्रा, खिलान पटेल और वेंदात त्रिवेदी बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं। वहीं सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि उन्होंने यूएई के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी और उनकी वजह से ही टीम इंडिया 234 रनों से जीतने में सफल रही थी।

यह भी पढ़ें:

यशस्वी जायसवाल का आया तूफान, शानदार शतक जड़कर टीम को दिलाई जीत; सरफराज खान भी चमके

पाकिस्तान के खिलाफ फुस्स पटाखा साबित हुए वैभव सूर्यवंशी, नहीं चला विस्फोटक बल्लेबाजी का जादू

Latest Cricket News