A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एबी डिविलियर्स ने IPL 2026 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों RCB फिर से जीत सकती है लगातार दूसरा खिताब

एबी डिविलियर्स ने IPL 2026 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों RCB फिर से जीत सकती है लगातार दूसरा खिताब

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें उससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ये उम्मीद जताई है कि आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीत सकती है।

AB de Villiers And Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AFP एबी डिविलियर्स और विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसको शुरू होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के अधिकतर अहम खिलाड़ी अपने-अपने स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं। इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा नजरें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर रहने वाली हैं, जिन्होंने पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से मात देने के साथ खिताब अपने नाम किया था, जिसके लिए उन्हें 18 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। अब आरसीबी क्या इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब हो पाएगी इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहने वाले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है।

कोहली को पता है कि वह अब अकेले टीम का बोझ उठाने वाले नहीं

एबी डिविलियर्स ने जियो हॉटस्टार के शो पर आरसीबी को लेकर बयान देते हुए कहा कि विराट कोहली जो इस टीम का अहम हिस्सा हैं उन्हें पिछले सीजन में इस बात का एहसास हो गया था कि अब वह अकेले नहीं हैं जिनको पूरी टीम का बोझ अपने कंधों पर उठाना है। कोहली के आस-पास अब ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके अंदर ट्रॉफी जीतने की भूख देखने को मिलती है। मुझे लगता है पिछले सीजन के मुकाबले आरसीबी के स्क्वाड में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और ये उनके लिए इस सीजन काफी अच्छी बात भी है। कोहली भले ही लंबे ब्रेक के बाद खेलने वाले हैं लेकिन मैंने अपने जीवन में जितने मेहनत करने वाले लोग देखें हैं उसमें कोहली अभी तक के सबसे बेहतरीन हैं और मुझे ये उम्मीद है कि वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

एक बार जीतेंगे तो जल्दी ही फिर विजेता बनेंगे

डिविलियर्स ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं आपको याद दिला दूं कि विराट कोहली अक्सर ये बात ड्रेसिंग रूम में करते थे कि अगर हम एक बार जीत सकते हैं तो जल्द ही फिर दो या तीन बार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे। मुझे उनकी इस बात पर भरोसा है कि आरसीबी अब उस स्थिति में है कि जहां से वह लगातार ट्रॉफी जीत सकते हैं। ऐसे में उनके लिए इस बार काफी शानदार मौका रहने वाला है। बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

SRH SWOT Analysis: क्या IPL 2026 में खत्म होगा हैदराबाद का खिताबी सूखा? ताकत और कमजोरी के बीच बारीक रेखा

IPL 2026: ईशान किशन से पहले ये 10 धाकड़ खिलाड़ी रह चुके हैं SRH के कप्तान, जानिए इनमें कितने भारतीय

Latest Cricket News