A
Hindi News खेल क्रिकेट एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स की रणनीति पर उठाए सवाल, द्रविड़ के अलग होने की वजह भी बताई

एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स की रणनीति पर उठाए सवाल, द्रविड़ के अलग होने की वजह भी बताई

राहुल द्रविड़ IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स से अलग हो गए। इस पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है। एबी ने राजस्थान रॉयल्स पर बड़े सवाल उठाए हैं।

Rahul Dravid- India TV Hindi Image Source : PTI राहुल द्रविड़ और वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 से पहले ही राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स की राहें जुदा हो गईं। राहुल द्रविड़ ने केवल 1 साल पद पर रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रेंचाइज़ी के बयान के मुताबिक, रॉयल्स ने द्रविड़ को टीम में एक बड़ा रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

शायद द्रविड़ खुश नहीं थे

राहुल द्रविड़ के इस फैसले पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है राहुल द्रविड़ इस ऑफर से नाराज रहे हों और वह फ्रेंचाइजी के डगआउट का हिस्सा बने रहना चाहते हों। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें लगता है यह मालिकों या मैनेजमेंट का फैसला रहा होगा। उन्होंने द्रविड़ को बड़ा रोल ऑफर किया, जिसे उन्होंने मना कर दिया। शायद वह इससे खुश नहीं थे और डगआउट में ही बने रहना चाहते थे। लेकिन द्रविड़ बड़ी विरासत छोड़कर जा रहे हैं। वह खेल के बारे में गहरी समझ रखते हैं और कई युवा खिलाड़ियों के करियर पर उनका बड़ा प्रभाव रहा है।

एबीडी ने RR पर उठाए सवाल

डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स की नीलामी रणनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने IPL 2025 की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों को छोड़ने की गलती की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पिछली नीलामी में उनका प्रदर्शन अच्छा था। उन्होंने जोस बटलर, आर. अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ियों को जाने दिया। आप एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने एक साथ टीम का बड़ा हिस्सा बाहर कर दिया, जो गलत था। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होनी चाहिए थी।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2025 की प्वॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी, जो उनकी कमजोर टीम संयोजन और गलत रणनीति का नतीजा माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि द्रविड़ के इस्तीफे के बाद राजस्थान की टीम नए सीजन में किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़ें

DPL 2025: फाइनल में बल्लेबाज की तरफ बॉलर को गेंद फेंकना पड़ा भारी, अब मिली बड़ी सजा

संजू सैमसन के फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान सूर्यकुमार की टेंशन, लगातार 4 मैचों में बना चुके हैं 50+ स्कोर

Latest Cricket News